गेहूं का रेट today up 2023 | गेहूं का भाव बढ़ेगा या नहीं, देखें

आज यूपी में गेहूं का भाव | यूपी में गेहूं का सरकारी रेट | यूपी के विभिन्न मंडियों में गेहूं का भाव | UP genhu ka bhav 27 July 2023

गेहूं की खेती करने वाले किसान भाईयों के लिए ये आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है. अगर आप अपना गेहूं फसल बेचना चाह रहे हैं, तो पहले गेहूं का रेट जरूर चेक कर लें. इस आर्टिकल में आगे हम आपको उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडियों में गेहूं के वर्तमान भाव की जानकारी देंगे. साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में अभी क्या भाव चल रहा है इसके बारे में भी बताएंगे. पूरी जानकारी के लिए इस आलेख के शुरू से अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें.

गेहूं का रेट today up 2023, यहां देखें पूरी जानकारी –

दोस्तों, गेहूं की नई फसल काफी पहले ही तैयार हो चुकी थी. कई किसानों ने फसल काटने के साथ भी बेच दिया था, लेकिन कई किसान अच्छी कीमत मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अगर आपने भी गेहूं स्टॉक करके रखा हुआ है और अब इसे बेचना चाहते हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ें.

वर्तमान में (जुलाई 2023) उत्तर प्रदेश में गेहूं का रेट 1910 रूपये से लेकर 2550 रूपये तक चल रहा है. गेहूं का भाव क्वालिटी के अनुसार अलग-अलग है. अगर आप अभी गेहूं बेचने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं. मंडी से जुड़ें सूत्रों की मानें तो गेंहू का भाव 2600 रूपये से 3200 रूपये तक होने की उम्मीद है.

Also Read : ₹ 2000 की किस्त कैसे देखें, PM Kisan Status (27 july)

यूपी के अलग-अलग मंडियों में गेहूं का भाव :

आज 27 जुलाई 2023 को यूपी के प्रमुख मंडियों में गेहूं का भाव इस प्रकार है :-

  • वाराणसी मंडी  : 2250-2360
  • जौनपुर मंडी : 2270-2325
  • कानपुर मंडी : 2250-2350
  • धनौरा मंडी : 2125-2325
  • मेरठ अनाज मंडी : 2150-2315
  • गोंडा गेहूं मंडी : 2290-2310
  • चंदौली मंडी : 2250-2350
  • प्रतापगढ़ मंडी : 2300-2590
  • महोबा मंडी : 2150-2270
  • मथुरा गेहूं मंडी : 2125-2260
  • अमरोहा मंडी : 2290-2310
  • आजमगढ़ मंडी : 2200-2330
  • बदायूं गेहूं मंडी : 2280-2360
  • बिजनौर मंडी : 2250-2450
  • सुल्तानपुर मंडी : 2275-2345
  • रायबरेली मंडी : 2115-2220

सरकार ने तय किया गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य :

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की मांग पर गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 2125 रूपये तय की है. सरकार ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा. ये गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य है, इसका ये मतलब नहीं है कि आपको इसी कीमत में बेचना होगा. गेंहू की क्वालिटी और मांग के अनुसार आपको ज्यादा रेट भी मिल सकता है. अगर संभव हो तो आप अपने आस-पास के मंडी में स्वयं जाकर भी भाव की जानकारी ले सकते हैं.

Also Read : पक्की खबर, 2000 किस्त कब आएगी 2023, पीएम किसान की 14 वीं किस्त

वर्तमान में अलग-अलग राज्यों में गेहूं का क्या रेट चल रहा है?

  1. उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव : 1910-2550
  2. मध्यप्रदेश की मंडियों भाव : 2200-2500
  3. पंजाब मंडी में गेहूं का रेट : 2095-2450
  4. बिहार (किशनगंज) मंडी : 1970-2190
  5. हरियाणा मंडी : 2045-2200

शरबती गेहूं का भाव :

शरबती गेहूं को उत्तम क्वालिटी का गेंहू माना जाता है. इसका भाव समान्य गेंहू की तुलना में डेढ़ से दो गुना तक ज्यादा है :-

  • नागपुर मंडी : 2950 रूपये/क्विंटल
  • अकोला (महाराष्ट्र) : 3100 रूपये/क्विंटल
  • विदिशा (MP) : 3850 रूपये/क्विंटल
  • इंदौर मंडी : 3850 रूपये/क्विंटल
  • अशोकनगर मंडी : 3510 रूपये/क्विंटल

गेहूं का रेट बढ़ने की कितनी संभावना है?

ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले कुछ महीने में गेंहू के भाव में एक लंबी छलांग देखने को मिलेगी. रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेंहू की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है. युद्ध के चलते यूक्रेन पर्याप्त मात्रा में गेंहू एक्सपोर्ट नहीं कर पा रहा है. जिसके चलते पूरी दुनियां में गेंहू की कमी हुई है. हाल ही में भारत सरकार ने चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है. जिस तरह से गेंहू के निर्यात लगातार बढ़ रहे हैं, उससे आगे वाले समय में इसके दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Note :

हमारे द्वारा गेंहू के भाव के संबंध में दी गई जानकारियां मंडी के सूत्रों और न्यूज पोर्टल द्वारा मिली जानकारी पर आधारित होती है. गेंहू की कीमत हर घंटे मांग और आवाक के अनुसार बदलती रहती है. ऐसे में हमारे लिए या किसी भी अन्य समाचार एजेंसी के लिए रेट के बारे में एकदम सटीक जानकारी देना संभव नहीं है. आपसे अनुरोध है कि फसल बेचने से पहले एक बार खुद जाकर रेट अवश्य पता कर लें.

 

Also Read : पशुपालन लोन ऑनलाइन अप्लाई: UP Animal Husbandry Loan

नमस्कार दोस्तों! मैं SarkariYojnaNews.in ब्लॉग पर कंटेंट राइटिंग करता हूँ. मैं बिहार से हूँ और इस समय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (M. A.) कर रहा हूँ. मेरा प्रयास रहता है कि आप तक जो भी जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं वह सही व जरुरी डिटेल के साथ हों. यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *