देखें बेसिक अवकाश तालिका 2023 उत्तर प्रदेश, basic avkash talika 2023

अगर आप यूपी बेसिक अवकाश तालिका 2023 देखना चाहते हैं, ये आर्टिकल पूरा पढ़ें. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा राज्य के सभी मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के लिए वर्ष 2023 में दिए जाने वाले छुट्टियों की पूरी लिस्ट (basic shiksha parishad avkash talika 2023) जारी कर दी गई है. राज्य के सभी परिषदीय विद्यालयों को इस अवकाश तालिका का पालन करना अनिवार्य है. लिस्ट में दी गई छुट्टियों के अलावा किसी प्राकृतिक आपदा, लू, शीतलहर, आंधी-तूफान आदि की वजह से जिलाधिकारी के आदेश पर छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है.

basic shiksha parishad avkash talika 2023 –

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद् के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा दिनांक 30/12/2023 को वर्ष 2023 के लिए नई अवकाश तालिका जारी की गई. उन्होंने राज्य के सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा पदाधिकारी के नाम अवकाश तालिका को लेकर एक पत्र जारी किया. इस तालिका के अनुसार निर्धारित अवकाश अनिवार्य रूप से दिए जाएंगे. ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) 20 मई से 15 जून तक तथा शीतकालीन अवकाश 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा.

परिषद् द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया कि ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश में मौसम को देखते हुए फेरबदल किया जा सकता है. प्राकृतिक आपदाओं और स्थान विशेष की परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त छुट्टियां दी जा सकती हैं. साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत निर्धारित शैक्षणिक घंटे में कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

 Also Read : ऐसे करें बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP Sewayojan पर

यूपी बेसिक अवकाश तालिका 2023, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट –

यूपी basic avkash talika 2023

  1. मकर संक्रांति – 15 जनवरी 2023
  2. गणतंत्र दिवस/बसंत पंचमी – 26 जनवरी 2023
  3. संत रविदास जयंती/मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस – 05 फरवरी 2023
  4. महाशिवरात्रि – 18 फरवरी 2023
  5. होलिका दहन – 07 मार्च 2023
  6. होली – 08 मार्च 2023
  7. रामनवमी – 30 मार्च 2023
  8. महावीर जयंती – 04 अप्रैल 2023
  9. गुड फ्राइडे – 07 अप्रैल 2023
  10. डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल 2023
  11. ईद उल फितर – 22 अप्रैल 2023
  12. बुद्ध पूर्णिमा – 05 मई 2023
  13. ईद उल जुहा(बकरीद) – 29 जून 2023
  14. मोहर्रम – 29 जुलाई 2023
  15. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त 2023
  16. रक्षाबंधन – 31 अगस्त 2023
  17. चेहल्लुम – 06 सितंबर 2013
  18. जन्माष्टमी – 07 सितंबर 2023
  19. ईद-ए-मिलाद – 28 सितंबर 2023
  20. महात्मा गांधी जयंती – 02 अक्टूबर 2023
  21. दशहरा (महानवमी) – 23 अक्टूबर 2023
  22. दशहरा (विजयादशमी) – 24 अक्टूबर 2023
  23. महर्षि वाल्मीकि जयंती – 28 अक्टूबर 2023
  24. सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती – 31 अक्टूबर 2023
  25. नरक चतुर्दशी – 11 नवंबर 2023
  26. दीपावली – 12 नवंबर 2023
  27. गोवर्धन पूजा – 13 नवंबर 2023
  28. भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती – 15 नवंबर 2023
  29. छठ पूजा – 19 नवंबर 2023
  30. गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस – 24 नवंबर 2023
  31. गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – 27 नवंबर 2023
  32. क्रिसमस डे – 25 दिसंबर 2023

Also Read : PF में KYC कैसे किया जाता है, पीएफ केवाईसी ऑनलाइन 2023

ये छुट्टियां हुई रद्द –

पूर्व में गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर 05 जनवरी 2023 को अवकाश घोषित किया गया था. लेकिन गुरु गोविंद सिंह जयंती 29 दिसंबर 2022 को मनाया गया. इसलिए 05 जनवरी को दिया अवकाश रद्द कर दिया गया.

स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती तथा गांधी जयंती के अवसर पर शैक्षणिक कार्यक्रम भले ही स्थगित रहेगा, लेकिन सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को विद्यालय में उपस्थित होकर निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेना होगा. मुस्लिम व हिन्दू पर्व में तिथियों के अनुसार छुट्टियों में परिवर्तन किया जा सकता है.

अतिरिक्त छुट्टियां –

उपरोक्त अवकाश के अतिरिक्त कुछ विशेष परिस्थितियों यथा – आंधी-तूफान, तेज वर्षा, शीतलहर आदि में जिलाधिकारी के आदेशानुसार अतिरिक्त अवकाश दिया जा सकता है. इसके अलावा प्रत्येक रविवार को अवकाश पूर्व-निर्धारित है.

Also Read : अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी देखें

नमस्कार दोस्तों! मैं SarkariYojnaNews.in ब्लॉग पर कंटेंट राइटिंग करता हूँ. मैं बिहार से हूँ और इस समय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (M. A.) कर रहा हूँ. मेरा प्रयास रहता है कि आप तक जो भी जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं वह सही व जरुरी डिटेल के साथ हों. यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *