खतौनी की नकल कैसे निकाले उत्तर प्रदेश? ऑनलाइन प्रक्रिया

खतौनी की नकल ऑनलाइन निकालें उत्तर प्रदेश : अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो अब आपको भूमि से संबंधित छोटी-मोटी जानकारियों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए भूमि से जुड़ी जानकारियां, जैसे- खाता, खतौनी, नक्शा, जमाबंदी, भूलेख आदि ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है. ये सारी सुविधाएं आप घर बैठे अपने मोबाइल/कंप्यूटर के माध्यम से यूपी भूलेख पोर्टल पर जाकर उठा सकते हैं. 

इस आलेख में आगे हम आपको उत्तर प्रदेश खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे निकालें? तथा इससे जुड़ी अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे.

भूलेख खतौनी ऑनलाइन पोर्टल उत्तर प्रदेश 2023 :

पहले लोगों को भूमि से संबंधित छोटी-मोटी जानकारियों के लिए सरकारी कार्यालय जाने पड़ते थे. इसमें लोगों का श्रम, समय और पैसा तीनों बर्बाद होता है. साथ ही इसकी वजह से सरकारी कार्यालयों पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ता था. इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए राजस्व विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से जुड़ी जानकारियां लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक खाता, खतौनी नकल, नक्शा, जमाबंदी आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read : जय किसान फसल ऋण माफी योजना, प्रोत्साहन के साथ 2 लाख तक कर्ज माफी शुरू

खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे निकालें उत्तर प्रदेश? पूरी प्रक्रिया Step by Step :-

  • सबसे पहले अपने मोबाईल या कंप्यूटर के ब्राउजर में UP Bhulekh पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर आपको इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न तरह की सुविधाओं के बारे में डैशबोर्ड मिलेगा.
  • डैशबोर्ड में “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब कैप्चा कोड डालने का विकल्प आएगा. निर्धारित बॉक्स में कैप्चा कोड डालकर Submit करके आगे बढ़ें.
  • अब क्रमशः अपना जनपद, तहसील और ग्राम सेलेक्ट करते जाएं.
  • अब खतौनी नकल देखने के लिए आपको चार विकल्प मिलेंगे. आप इनमें से कोई भी एक विकल्प चुनकर आगे बढ़ सकते हैं.
  • उदाहरण के तौर पर अगर खातेदार के नाम द्वारा खोजना चाहते हैं, तो नाम टाइप करके खोजें पर क्लिक करें. फिर लिस्ट में खातेदार का नाम चुनें.
  • अब उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खतौनी की नकल स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट निकालकर इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
  • इस तरह आप काफी आसानी से घर बैठे उत्तर प्रदेश खतौनी की नकल ऑनलाइन देख सकते हैं.

Also Read : Bhulekh Auraiya Uttar Pradesh: देखें खतौनी नकल ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं :

  1. राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानें
  2. भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जानें
  3. भूखण्ड/गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें
  4. भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जानें
  5. राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पत्ति
  6. निष्क्रांत संपत्ति
  7. शत्रु संपत्ति
  8. राजकीय आस्थान
  9. बैंक बंधक डैशबोर्ड
  10. जमाबंदी नकल
  11. खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल
  12. भू-नक्शा
  13. राजकीय आस्थान
  14. ई-स्टांप क्रय करने हेतु ACC सूची
  15. ई-स्टांप सत्यापन, आदि।

Also Read : किसानों का कर्ज माफ होगा या नहीं, देखें अप्रैल की बड़ी अपडेट

UP Bhulekh Helpline Number :

अगर आप यूपी भूलेख पोर्टल से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप आधिकारिक ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं –

  • UP Bhulekh Email ID : [email protected]
  • Phone Number : +91 522 2217145
  • Mobile Number : +91 7080100588

Also Read : यहाँ देखें Bhulekh प्रयागराज, उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी नकल 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top