महिलाओं की इस स्कीम में 7.50% ब्याज दर से बढ़ता है पैसा, कम समय में जादा रिटर्न

इस बजट 2023-24 को पेश करते समय केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूहों से जोड़ा गया है। इन समूहों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम बनाई जा रही है। योजना की मदद से भविष्य में बड़े स्तर पर इस समूह से महिलाओं को जोड़ा जाएगा। आइए जानते हैं इस योजना से महिलाओं को होने वाले लाभ और जरुरी जानकारियों के बारे में –

महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम क्या है

यह केन्द्र सरकार की महिलाओं के लिए एक आर्थिक पहल है। योजना के तहत महिलाएं 2 लाख तर का निवेश कर सकती है। जबकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2025 तक ही लागू रहेगी। हांलाकि इस दो लाख के जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी।

इसके साथ ही इस स्कीम से 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट को दो साल के लिए लाया गया है। बजट 2023- 24 में पहली बार इस स्कीम की घोषणा की गई है। यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है।

देश की आधी आबादी को समृद्ध बनाने के लिए बजट 2023-24 में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की थी.

Also Read: मातृ वंदना योजना फॉर्म online कैसे भरें?

ऐसे उठायें महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम का लाभ –

महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम में निवेश करना एक आसान प्रक्रिया है। आप किसी भी डाकघर या बैंक में जाकर खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पते का प्रमाण
  • फोटो

खाता खोलने के बाद, आप किसी भी डाकघर या बैंक में जमा कर सकते हैं। न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये है और अधिकतम निवेश राशि 2,00,000 रुपये है।

स्कीम के लाभ –

  • महिलाओं के विकास से देश की आधी आबादी का विकास होता है। जबकि देश में महिलाओं की आबादी लगभग 49 फीसदी है।
  • देश में महिलाओं को पुरुषों के समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने साल 2015 में बेटी – बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी।
  • इसके अलावा पिछले बजट 2022-23 में महिलाओं और बच्चों के लिए एकीकृत विकास प्रदान करने के लिए 3 योजनाएं मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शुरू की गई थी।

 

Also Read: LPG गैस प्राइस लेटेस्ट अपडेट: बजट 2023 से इतना हुआ सस्ता

>> official pdf

नमस्कार दोस्तों! मैं SarkariYojnaNews.in ब्लॉग पर कंटेंट राइटिंग करता हूँ. मैं बिहार से हूँ और इस समय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (M. A.) कर रहा हूँ. मेरा प्रयास रहता है कि आप तक जो भी जानकारियां पहुंचाई जा रही हैं वह सही व जरुरी डिटेल के साथ हों. यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *