IGRSUP पोर्टल संपत्ति विवरण: रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक UP 2023

अगर आप उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले हैं और अपने जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आ सकती है. स्टॉप एवं रजिस्ट्री विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को संपत्ति/जमीन से जुड़े विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए IGRSUP पोर्टल लांच की गई है. अब आपको भूमि से संबंधित जानकारियों के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा. आप ज्यादातर जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन निकाल सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको  IGRSUP पोर्टल के माध्यम से UP रजिस्ट्री (संपत्ति विवरण) ऑनलाइन चेक करने का तरीका तथा इस पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे.

IGRSUP संपत्ति विवरण पोर्टल के बारे में –

ई-गवर्नेंस के इस दौर में सरकार सरकारी सेवाओं व सुविधाओं को लोगों तक ऑनलाइन पहुंचा रही है. इसी कड़ी में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को भूमि से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए IGRSUP पोर्टल की शुरुआत की गई है. उत्तर प्रदेश के नागरिक इस पोर्टल पर जाकर UP भूमि रजिस्ट्री, संपत्ति विवरण, भूलेख आदि जानकारियां ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in है.

Also Read : ऐसे करें बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP Sewayojan 2023

UP ऑनलाइन रजिस्ट्री (संपत्ति विवरण) चेक कैसे करें –

Step-1 : Open IGRSUP Portal

अगर आप UP ऑनलाइन रजिस्ट्री चेक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (IGRSUP पोर्टल) igrsup.gov.in पर जाएं.

Step-2 : ‘संपत्ति विवरण’ पर क्लिक करें

IGRSUP पोर्टल के होम पेज पर संपत्ति पंजीकरण के अंतर्गत ‘संपत्ति विवरण‘ पर क्लिक करें. आप सीधे इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं – Click here

Step-3 : अकाउंट बनाएं

अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा. अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आ रहें हैं, तो “रजिस्टर करें” पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं. इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल भरना होगा तथा आईडी व पासवर्ड बनाना होगा. Mobile OTP वेरिफिकेशन के बाद आपकी आईडी बन जाएगी.

Step-4 : लॉगिन करें

पुनः लॉगिन पेज पर आकर अपने आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें.

Step-5 : Rural या Urban Properties (संपत्ति) सेलेक्ट करें

UP रजिस्ट्री या संपत्ति विवरण ऑनलाइन चेक करने के आपको दो ऑप्शन मिलेंगे. अगर आपकी संपत्ति ग्रामीण क्षेत्र में है तो Rural तथा अगर शहरी क्षेत्र में है तो Urban Properties पर क्लिक करें.

Step-6 : जिला, तहसील, गांव, खसरा या Property ID भरें

अगर आपने Rural सेलेक्ट किया होगा तो आपको जिला, तहसील, गांव, खसरा नं/हाऊस नं/प्लॉट नं भरना पड़ेगा. Urban Properties के लिए केवल जिला और प्रॉपर्टी आईडी भरनी होगी. जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें.

Step-7 : संपत्ति विवरण देखें

जानकारियां Submit करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शंस आ जाएंगे. इसमें ‘संपत्ति विलेख विवरण’ पर क्लिक करें. बस इतना करते ही स्क्रीन पर आपकी जमीन का पंजीकरण वर्ष, पंजीकरण संख्या, पक्षकार का नाम, पता, संपत्ति का विवरण, गाटा संख्या, पंजीकरण तिथि तथा बैंक ऋण की जानकारी आ जाएगी.

Step-8 : पूरा विवरण देखें (UP रजिस्ट्री ऑनलाइन चेक)

अगर आप अपनी संपत्ति का संपूर्ण विवरण देखना तथा डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सामने ‘पूरा विवरण देखें‘ पर क्लिक करें. इस तरह आप अपनी संपत्ति का विवरण डाउनलोड या प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं.

Also Read : खतौनी की नकल कैसे निकाले उत्तर प्रदेश? ऑनलाइन प्रक्रिया

IGRSUP पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं :

  1. संपत्ति पंजीकरण हेतु आवेदन
  2. औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण आवेदन
  3. संपत्ति खोजें
  4. संपत्ति का विवरण या रजिस्ट्री चेक करें
  5. पंजीकृत लेखपत्र प्रमाण-पत्र का आवेदन
  6. विवाह पंजीकरण आवेदन
  7. विवाह पंजीकरण सत्यापन
  8. भारमुक्त प्रमाण-पत्र आवेदन
  9. विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि
  10. भू-नक्शा
  11. सिविल कोर्ट केस की जानकारी
  12. ई-स्टांप

Helpline Number :

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त सेवाओं के संबंध में किसी भी जानकारी, समस्या या शिकायत के लिए आप इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :

  • 18001801476 (10 AM to 5 PM)

 Also Read : ग्रामीण बिजली बिल चेक UP: यूपीपीसीएल बिल देखने का तरीका

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top