किसान विकास पत्र ब्याज दर 2023: पैसा डबल करने की बेस्ट स्कीम

नए वित्तीय वर्ष 2023 के लिए केंद्र सरकार ने कई छोटी बड़ी सरकारी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढाया है, इसमें सुकन्या योजना, किसान विकास पत्र, FD व RD स्कीम शामिल हैं. पोस्ट ऑफिस की बचत योजना Kisan Vikas patra की Interest Rate भी अगली तिमाही के लिए सरकार ने बढ़ा दी है –

किसान विकास पत्र ब्याज दर 2023 –

आपको बता दें कि Kisan Vikas Patra की नयी Interest Rate 2023, अब 7.20% से बढ़कर 7.50% हो चुकी है. यह दरें जून 2023 तक लागू रहेंगी, इस दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति पोस्ट ऑफिस जाकर किसान विकास पत्र अकाउंट ओपन कर सकता है. इस योजना की मुख्य शर्तें व नियम इस प्रकार हैं –

  • यह योजना पोस्ट ऑफिस द्वारा चलायी जाती है
  • 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी नागरिक किसान विकास पत्र का अकाउंट खुलवा सकता है
  • योजना में कम से कम 1000 और अधिकतम कितनी भी राशि जमा कर सकते हैं
  • पूर्व निर्धारित ब्याज दर के अनुसार 115 महीने तक पैसा जमा रहेगा
  • जरुरत पड़ने पर पहले भी खाता बंद कर सकते हैं लेकिन कम से कम 2 साल 6 महीने के बाद ही
  • पैसा डबल होने में करीब 10 वर्ष का समय लग सकता है
  • एक व्यक्ति कई खाते भी खोल सकता
  • KVP पर लोन भी ले सकते हैं किसी भी बैंक से
  • यह अकाउंट किसी दुसरे व्यक्ति के नाम पर भी ट्रान्सफर कर सकते हैं

Also Read: पीपीएफ या सुकन्या समृद्धि योजना कौन सी बेहतर है

किसान विकास पत्र में 1 लाख जमा करने पर कितने दिन में पैसा डबल होगा जानिए –

उदहारण के लिए हम मान लें कि आपने किसान विकास पत्र में 1 लाख रुपये डाला, तो यहाँ आपको कितने समय अंतराल पर कितना ब्याज और रिटर्न मिलेगा इस टेबल में देखिये –

समय अंतराल ब्याज कुल धन राशि
2 साल 6 महीने बाद 17300 117300
3 साल 6 महीने बाद 21100 121100
4 साल 6 महीने बाद 29100 129100
5 साल 6 महीने बाद 37700 137700
6 साल 6 महीने बाद 51500 151500
7 साल 6 महीने बाद 61500 161500
8 साल 6 महीने बाद 72200 172200
9 साल 7 महीने बाद 100000 200000

इसी प्रकार आप जितना चाहें उतना अमाउंट के वी पी स्कीम में लगा सकते हैं. पैसा डबल होने में 9 साल 7 महीने लगेंगे. इसमें ब्याज दर की घटा बढ़ी के अनुसार 6 महीने आगे पीछे होने की सम्भावना भी होती है.

 

Also Read: सुकन्या योजना में ₹ 1000 महीने जमा करेंगे तो कितना मिलेगा?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top